भोगांव में महिला ने जेठ पर मारपीट का लगाया आरोप: न्याय की गुहार लेकर SP कार्यालय पहुंची पीड़िता
संवाददाता – पंकज मिश्रा, मैनपुरी
मैनपुरी जनपद के भोगांव क्षेत्र के ग्राम हस्तिनापुर की एक महिला ने अपने जेठ पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि किसी घरेलू विवाद के चलते उसके जेठ ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। महिला के अनुसार, इस मामले को कई बार गांव की पंचायत में भी उठाया गया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। आखिरकार न्याय की मांग को लेकर गुरुवार को पीड़िता मुख्यालय पहुंची और पुलिस अधीक्षक (SP) मैनपुरी को शिकायती पत्र सौंपा। पीड़िता ने पत्र में अपने जेठ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाने को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा है, जिसे लेकर कई बार पंचायत में समझौते की कोशिशें भी हो चुकी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।












