जिलाधिकारी ने पूरेकेशवराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने पूरेकेशवराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण ।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

यूपी जनपद प्रतापगढ़

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने पूरेकेशवराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इसके अलावा आपको बताते चलें कि निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीपीपैट वेयरहाउस में साफ-सफाई व्यवस्था और अग्निशमन यंत्रों की कार्यप्रणाली की जांच की। इसके साथ ही उन्होंने इस दौरान सीसीटीवी कैमरों के संचालन का भी अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होने ईवीएम एवं वीवीपैट के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस की निगरानी मुस्तैदी के साथ करते रहे। हालांकि निरीक्षण के दौरान ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के अधिशासी अभियन्ता सुजीत कुमार राय उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ,जनपद में आयोजित होगें विविध कार्यक्रम

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की