भारती नगर में सम्पन्न हुआ सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम

भारती नगर में सम्पन्न हुआ सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। केशव सरस्वती शिशु/विद्या मन्दिर भारती नगर एटा में विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ब्रज प्रदेश के तत्वावधान में शुक्रवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. यज्ञेश गुप्ता (पूर्व प्रोफेसर, बालिका महाविद्यालय) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीतू सिंह (चिकित्सा अधीक्षक, बागवाला), विशिष्ट अतिथि श्रीमती निर्मला राठी एवं मुख्य वक्ता श्रीमती रेनू गौड़ (सदस्य, राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता श्रीमती रेनू गौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें पाश्चात्य संस्कृति का अनुकरण न कर भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में संयुक्त परिवार संचालन करने वाली परिवार की मुखिया धर्मवती को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर 230 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सप्तशक्ति संगम संकल्प स्मरण श्रीमती सुभ्रा सिंह (सप्तशक्ति संगम संयोजिका, ब्रज प्रदेश) द्वारा कराया गया।

कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में विद्यालय की आचार्याओं एवं आचार्यों का सराहनीय सहयोग रहा। समस्त विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें