जनपद एटा में नए आपराधिक कानूनों पर कार्यशाला, आम जन को किया गया जागरूक

जनपद एटा में नए आपराधिक कानूनों पर कार्यशाला, आम जन को किया गया जागरूक

एटा, 31 अक्टूबर 2025।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा एनसीएल जागरूकता

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

अभियान 2.0 के तहत कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।

कार्यशालाओं का उद्देश्य 1 जुलाई 2024 से लागू हुए देश के नए आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) — के संबंध में आम जनता को जानकारी देना और उन्हें इनके प्रावधानों से अवगत कराना रहा। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित नागरिकों को तीनों कानूनों की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया। विशेष रूप से शून्य एफआईआर (Zero FIR), ई-एफआईआर (E-FIR), समयबद्ध न्याय प्रक्रिया, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं, नए अपराधों की परिभाषाएं, तथा फोरेंसिक विज्ञान और आधुनिक तकनीक के उपयोग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि नए आपराधिक कानूनों से न्याय प्रणाली और अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं पीड़ित-केंद्रित बन गई है।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि वे इन कानूनों की जानकारी समाज के अन्य लोगों तक पहुँचाएं ताकि एक जागरूक और कानूनसम्मत समाज का निर्माण हो सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal