रामलीला स्टेज संचालक पर हमला

रामलीला स्टेज संचालक पर हमला

संवाददाता मुकेश कुमार

पुरानी रंजिश में चली ईंट, नाक पर आई चोट तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एटा।
जनपद एटा के जसरथपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरौठ पछायां में रामलीला के दौरान मंच संचालक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना 31 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है, जब रामलीला स्टेज संचालक विनोद बाबू अपने कार्य में व्यस्त थे। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अनिल परिहार (पुत्र कप्तान सिंह परिहार) अपनी पत्नी गीता देवी और पुत्री दीक्षा के साथ रामलीला स्थल पर पहुंचे। उन्होंने उस स्थान पर रास्ता रोक दिया जहां कलाकार अपनी वेशभूषा बदलते हैं। जब संचालक विनोद बाबू ने उन्हें रास्ता हटाने को कहा, तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इसी बीच दीक्षा ने विनोद बाबू पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उनकी नाक पर गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। मौके पर मौजूद रामलीला कमेटी के सदस्यों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि हमलावर वहां से जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित विनोद मिश्रा ने बताया कि हमलावरों से उनकी पुरानी रंजिश है, जिसका न्यायालय से पहले ही फैसला उनके पक्ष में आ चुका है। इसी कारण विरोधी पक्ष उनके और उनके परिवार के खिलाफ लगातार षड्यंत्र रचता रहता है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में थाना प्रभारी जसरथपुर विजय सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई। पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया