एटा में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो पीड़ितों को वापस मिले ₹16,074

एटा में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो पीड़ितों को वापस मिले ₹16,074

जिला संवादाता काव्यांश रावत

निधौली कलां साइबर टीम ने दो अलग-अलग मामलों में लौटाई ठगी की रकम, लोगों से सतर्क रहने की अपील

एटा। जनपद एटा के थाना निधौली कलां की साइबर क्राइम टीम ने साइबर धोखाधड़ी के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की कुल ₹16,074 की धनराशि वापस कराई है। पुलिस की इस पहल से साइबर ठगी का शिकार हुए दो लोगों को आर्थिक राहत मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साइबर क्राइम टीम ने कार्रवाई करते हुए पहले पीड़ित के खाते में ₹14,074 और दूसरे पीड़ित के खाते में ₹2,000 की धनराशि वापस कराई। इस तरह दोनों मामलों में कुल ₹16,074 पीड़ितों को लौटाए गए।

पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। साइबर ठगी के मामलों में समय पर शिकायत दर्ज कराना और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

पुलिस की अपील: आमजन किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना ओटीपी, बैंक विवरण या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें