एसीपी कोतवाली नगर श्रीमती उपासना पांडेय द्वारा विद्यालय में स्थापित शिकायत पेटिकाओं से प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों को स्वयं पढ़कर उनकी समीक्षा की गई

एसीपी कोतवाली नगर श्रीमती उपासना पांडेय द्वारा विद्यालय में स्थापित शिकायत पेटिकाओं से प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों को स्वयं पढ़कर उनकी समीक्षा की गई।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा  गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट गाजियाबाद के स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु संचालित शिकायत पेटिका अभियान के तहत एसीपी कोतवाली नगर श्रीमती उपासना पांडेय द्वारा विद्यालय में स्थापित शिकायत पेटिकाओं से प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों को स्वयं पढ़कर उनकी समीक्षा की गई। छात्राओं के समक्ष आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए तथा शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।

इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को अपनी समस्याएं एवं सुझाव बिना किसी संकोच के साझा करने हेतु सुरक्षित एवं गोपनीय माध्यम उपलब्ध कराना तथा महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें