कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई लोग घायल; पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई लोग घायल; पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

संवाददाता: पंकज मिश्रा ।मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम ढांढ़ौस में घर में कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। घटना में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। पीड़ित ने किशनी थाने में तहरीर देकर पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर हुआ विवाद

पीड़ित ग्रीशचन्द्र पुत्र मुन्नीलाल जाटव निवासी ग्राम ढांढ़ौस, थाना किशनी के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 की शाम करीब सात बजे पड़ोस में रहने वाली गोल्डी पुत्री चन्द्रशेखर ने उनके घर में कूड़ा फेंक दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि प्रवीन कुमार पुत्र चन्द्रशेखर, शिल्पी, गोल्डी, रानी देवी पत्नी चन्द्रशेखर और चन्द्रशेखर पुत्र मुन्नीलाल सहित अन्य लोगों ने उनके परिवार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

लाठी-डंडों से मारपीट, कई लोगों को चोटें

तहरीर के मुताबिक, आरोपितों ने ग्रीशचन्द्र, उनकी बेटी रिया, बेटे सचिन, लाडो देवी पत्नी सचिन, पत्नी शैलेश कुमारी तथा अन्य परिजनों के साथ मारपीट की। इस दौरान ग्रीशचन्द्र, रुपाली, रिया, सचिन और परिवार की अन्य महिला सदस्यों को चोटें आने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मारपीट में सिर, नाक, आंख, कंधे और हाथों पर चोटें आई हैं।

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर परिवार को बचाया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें