केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के आदेश अनुसार MVF मिशन शक्ति को ओर प्रभावी ढंग से ससकत्त बनाने के उद्देश्य से,श्री केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में कार्यरत महिला कर्मियों और उनके परिजनों को महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन से संबंधित लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।चौपाल के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।
साथ ही, उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेकर उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।आत्मनिर्भर नारी, सशक्त समाज—आपकी सुरक्षा के लिए गाजियाबाद पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है।












