गाजियाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति 6.0 के तहत 50 मेधावी छात्राओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

गाजियाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति 6.0 के तहत 50 मेधावी छात्राओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

 पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद, 13 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि वर्ष 2026 के अवसर पर गाजियाबाद कमिश्नरेट के नगर जोन पुलिस द्वारा पुलिस लाइन्स में मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित कर महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और समान अवसरों का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता त्यागी एवं मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर जैवलिन थ्रो में उपलब्धि हासिल करने वाली खुशी, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करने वाली काजल सिब्बल तथा बच्चों को मानसिक तनाव से राहत दिलाने और सकारात्मक सोच विकसित करने में योगदान देने वाली नम्रता तिवारी को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा मेधावी छात्राओं, खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं, विभिन्न विभागों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं तथा पुलिस विभाग की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मान प्रदान किया गया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं की उपलब्धियों की भी सराहना की गई।

महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जोर,कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की उपलब्धियों को पहचान दिलाना तथा अन्य बेटियों को शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। मिशन शक्ति 6.0 के तहत आयोजित यह समारोह महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति पुलिस एवं जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की