प्रतापगढ़ एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, जीआईसी मैदान से पोलिंग पार्टियों की रवानगी व्यवस्था का निरीक्षण

प्रतापगढ़ एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, जीआईसी मैदान से पोलिंग पार्टियों की रवानगी व्यवस्था का निरीक्षण

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। गुरुवार, 22 अक्टूबर को जीआईसी मैदान से मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, रूट चार्ट, मतदान सामग्री के वितरण और मतदान कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों की सुगम एवं व्यवस्थित रवानगी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया