प्रतापगढ़ ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत, चालक हिरासत में

प्रतापगढ़ ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत, चालक हिरासत में

संवाददाता प्रतापगढ़।  महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ गांव में घर के सामने खेल रही कक्षा तीन की 10 वर्षीय छात्रा अंशी सरोज की बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, अंशी अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान बालू लादकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल सीएचसी महेशगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मासूम बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें