प्रतापगढ़ पीड़ित ब्राह्मण परिवार से मिलने जा रहे प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, बारिश में भीगते हुए पहुंचे घर

प्रतापगढ़ पीड़ित ब्राह्मण परिवार से मिलने जा रहे प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, बारिश में भीगते हुए पहुंचे घर

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।  पट्टी कोतवाली में अर्जुन गौतम की संदिग्ध मौत के मामले में दर्ज मुकदमे को लेकर विवाद जारी है। इसी क्रम में अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी, सनातन धर्म रक्षा परिषद राम सेना और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने उसके गांव पहुंचा।

प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि गांव पहुंचने से पहले पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को रोकने का प्रयास किया। तेज बारिश के बावजूद प्रतिनिधिमंडल पीछे नहीं हटा और अंततः पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर मुलाकात की।

परिवार के बुजुर्ग पिता ने प्रतिनिधिमंडल को अपनी व्यथा सुनाते हुए आरोप लगाया कि उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई गई।

प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और मुकदमा वापस लेने की मांग की। साथ ही समाज के विभिन्न संगठनों और दानदाताओं से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal