प्रतापगढ़ मंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पति अजय यादव की भूमिका आई सामने

प्रतापगढ़ मंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पति अजय यादव की भूमिका आई सामने

शराब का आदी था पति, वारदात वाली रात हुआ था पति-पत्नी के बीच विवाद; एएसपी पूर्वी के बयान से मामले में आया नया मोड़

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र के पटहटिया कला गांव में मंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा सामने आया है। मामले में मृतका के पति अजय यादव की भूमिका सामने आने के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है।

एएसपी पूर्वी के मुताबिक, अजय यादव शराब पीने का आदी था। वारदात वाली रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पुलिस की जांच में अजय यादव की भूमिका सामने आई है।

इस घटनाक्रम के बाद पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है। पटहटिया कला गांव में हुई इस सनसनीखेज वारदात को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें