पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर







पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 6.0 को ओर प्रभावी ढंग से ससकत्त बनाने के उद्देश्य से इसी के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 14.10.2026 को पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती सुनिति एवं अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को नवरात्र एवं दीपावली के अवसर पर उपहार एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वन स्टॉप सेंटर के स्टाफ एवं बालिकाओं के साथ “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” थीम पर प्रेरक गीत का गायन किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों तथा आपातकालीन सहायता सेवाओं के संबंध में जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत आयोजित इस जनजागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करना तथा उन्हें उनके अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना है।कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत विभिन्न विभागों एवं आमजन के सहयोग से महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता तथा सामुदायिक सहभागिता से संबंधित कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।











