तबादला एक्सप्रेस फिर दौड़ी: यूपी में 33 IAS अफसर इधर से उधर

यूपी में तबादला एक्सप्रेस एक बार फिर तेज रफ्तार से दौड़ी।

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक reshuffle करते हुए सूचना निदेशक शिशिर सिंह सहित 33 IAS अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इन तबादलों में 11 जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। नई तैनाती के तहत विशाल सिंह को सूचना निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वाराणसी, आजमगढ़, हापुड़, बरेली, अंबेडकर नगर, गाजीपुर, झाँसी, कुशीनगर, महोबा, भदोही और संतकबीर नगर के जिलाधिकारी बदले गए हैं।

वरिष्ठ अफसरों की नई भूमिका___

मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव पद संभाल रहे कौशल राज शर्मा को वाराणसी मंडल का नया आयुक्त बनाया गया है। वहीं अब तक वाराणसी के जिलाधिकारी रहे एस. राजलिंगम को प्रमोशन देकर मंडल आयुक्त बनाया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव सत्येंद्र कुमार को वाराणसी का नया डीएम बनाया गया है।

हापुड़ की डीएम प्रेरणा शर्मा को निदेशक सूडा बनाया गया है। प्रमुख सचिव स्टैंप एवं पंजीयन अमित गुप्ता को अब प्रमुख सचिव परिवहन एवं यूपी परिवहन निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इन जिलों में हुए बदलाव

मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे को हापुड़ का नया डीएम बनाया गया है। गोरखपुर के सीडीओ संजय कुमार मीणा को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अलीगढ़ के संयुक्त मजिस्ट्रेट शाश्वत त्रिपुरारी को गोरखपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

बरेली को मिला नया डीएम___

बरेली के मौजूदा जिलाधिकारी रविंद्र कुमार 2 को आजमगढ़ का डीएम बनाया गया है। वहीं आजमगढ़ के डीएम नवनीत सिंह चहल को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। अंबेडकर नगर के डीएम अविनाश सिंह को बरेली की जिम्मेदारी दी गई है।

अनुपम शुक्ला, जो कि विशेष सचिव ऊर्जा व अतिरिक्त ऊर्जा थे, अब अंबेडकर नगर के डीएम होंगे। प्रयागराज के नगर विकास अधिकारी गौरव कुमार अब लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त होंगे। वहीं चंदौली की संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह को प्रयागराज का सीडीओ बनाया गया है।

ये भी पढ़ें आधी रात शादीशुदा प्रेमिका के घर बक्से में मिला प्रेमी, निर्वस्त्र हालत में हुई पकड़

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें