निधौली कला पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान
एटा। निधौली कला थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शनि पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम गादरी, थाना निधौली कला, जनपद एटा के रूप में हुई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री ज्ञानेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। आरोपी को मुकदमा संख्या 249/2025, धारा 137(2) बीएनएस एवं पोक्सो एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध थाना स्तर पर आवश्यक विधिक कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह व महिला आरक्षी प्रेमलता शामिल रहीं।












