अवैध निर्माण पर एलडीए की बड़ी कार्रवाई, 5 मंजिला अपार्टमेंट पर चला बुलडोजर
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) का सख्त रवैया जारी है। सोमवार को एलडीए की टीम ने ठाकुरगंज क्षेत्र के ज़ोन-7 में बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए जा रहे एक पांच मंजिला अपार्टमेंट पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह अपार्टमेंट लगभग 2000 वर्गफुट क्षेत्रफल में तैयार किया जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक, यह अवैध निर्माण बिल्डर सज्जाद रिज़वी द्वारा कराया जा रहा था। निर्माण को लेकर कई बार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद एलडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
अन्य इलाकों में भी कार्रवाई
एलडीए की टीम ने इसी क्रम में गोसाईंगंज क्षेत्र में पांच बीघा ज़मीन में की गई अवैध प्लॉटिंग को भी ध्वस्त कर दिया। वहीं चिनहट क्षेत्र में एक अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया गया है।
एलडीए अधिकारियों ने साफ किया है कि शहर में अवैध निर्माण या प्लॉटिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।
ये भी पढ़ें रायबरेली: बिना जांच FIR से नाराज पत्रकारों ने डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन













