गोवा: श्री लैराई जात्रा में मची भगदड़, 6 की मौत, 30 से अधिक घायल

श्री लैराई जात्रा में मची भगदड़, 6 की मौत, 30 से अधिक घायल

गोवा के शिरगांव में श्री लैराई ‘जात्रा’ के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें भगदड़ के चलते 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को त्वरित उपचार के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) और मापुसा के नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा तब हुआ जब बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक ‘जात्रा’ में शामिल होने के लिए एकत्र हुए थे। भीड़ अत्यधिक बढ़ने के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने स्थिति की समीक्षा के लिए नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अधिकारियों को सभी जरूरी चिकित्सा सहायता तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें 03 मई 2025 , शनिवार – आज का राशिफल

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की