एटा: पेड़ पर दिखा 15 फुट लंबा अजगर, दहशत में इलाके के लोग

पेड़ पर दिखा 15 फुट लंबा अजगर, दहशत में इलाके के लोग

रिपोर्ट: काव्यांश रावत: एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित शीतलपुर बाईपास रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय अजगर पेड़ पर दिखाई दिया। अजगर की लंबाई लगभग 15 फुट बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने जब उसे पेड़ की शाखाओं में लिपटा देखा, तो इलाके में डर का माहौल बन गया।

आबादी के बीच इतने बड़े अजगर की मौजूदगी खासतौर पर बच्चों के लिए खतरा बन सकती है। लोगों ने तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ने की कोशिश शुरू की गई।

फिलहाल, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की अपील की है। इलाके में पहले भी सांप देखे गए हैं, लेकिन इतनी लंबाई का अजगर पहली बार दिखा है, जिससे लोगों में दहशत और बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें गोवा: श्री लैराई जात्रा में मची भगदड़, 6 की मौत, 30 से अधिक घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें