यूपी के 40 से ज्यादा जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, लखनऊ-कानपुर समेत कई बड़े शहर प्रभावित
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और गोरखपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए विशेष रूप से चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा अयोध्या, मेरठ, वाराणसी, आगरा और झांसी समेत कई जिलों में भी तेज बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है।
बरेली और आसपास के इलाकों में भी बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या असुरक्षित स्थानों पर न रुकने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम अगले 24 से 48 घंटे तक सक्रिय रह सकता है। ज़िलों के प्रशासन ने आपदा राहत दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें एटा: पेड़ पर दिखा 15 फुट लंबा अजगर, दहशत में इलाके के लोग













