किसानों की आपातकालीन महापंचायत शुरू, नरेश टिकैत और सपा सांसद हरेंद्र मलिक मौजूद
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में आज किसानों की आपातकालीन महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान जुटे। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पंचायत में शिरकत की, जबकि समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक भी इस महापंचायत में पहुंचे।
महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। अलग-अलग राज्यों से भी किसान इस महापंचायत में पहुंचे हैं, जिससे आयोजन को लेकर माहौल बेहद संवेदनशील बना हुआ है।
महापंचायत के बाद कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है, इसे लेकर किसान संगठनों और आम जनता की निगाहें इस बैठक पर टिकी हुई हैं।
ये भी पढ़ें UP के 40 से ज्यादा जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट,












