प्रतापगढ़ में हेलीकॉप्टर जैसी दिखने वाली कार जब्त

प्रतापगढ़ में हेलीकॉप्टर जैसी दिखने वाली कार जब्त, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक बेहद अनोखी कार ने सभी का ध्यान खींचा, जिसे देखकर खुद पुलिस भी चौंक गई। मामला पट्टी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक कार को हेलीकॉप्टर की शक्ल में मॉडिफाई कर सड़क पर दौड़ते देखा गया। पुलिस ने इस वाहन को जब्त कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के लोहिंदा गांव निवासी राज नारायण ने इस कार को खासतौर पर शादी-विवाह के लिए मॉडिफाई करवाया था, जिससे दूल्हे को ले जाने में आकर्षण बना रहे। इस कार को पट्टी क्षेत्र में रोहिड़ा गांव का निवासी दिनेश कुमार पटेल चला रहा था।

प्रतापगढ़ में हेलीकॉप्टर जैसी दिखने वाली कार जब्त
प्रतापगढ़ में हेलीकॉप्टर जैसी दिखने वाली कार जब्त

पेट्रोलिंग के दौरान जब पट्टी कोतवाल अवन कुमार दीक्षित की नजर इस हेलीकॉप्टर जैसी कार पर पड़ी, तो वे भी आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने तुरंत गाड़ी को रुकवाया और थाने ले जाकर सीज कर दिया। साथ ही वाहन का 25 हजार रुपये का चालान भी काटा गया।

कार को देखने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई थी। थाने पहुंचने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग इस अजीबोगरीब कार को देखने पहुंच गए। लोगों ने बताया कि उन्होंने पहली बार ऐसा वाहन देखा है, जो हूबहू हेलीकॉप्टर जैसा नजर आ रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वे लगातार ऐसे मॉडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने 18 से 20 ऐसी बुलेट बाइक पर भी कार्रवाई की थी. जिनके साइलेंसर से अलग तरह की आवाज आती थी. वहीं, इस कार को 207 एमबी एक्ट के तहत सीज करते हुए 25000 का चालान किया गया है।

ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: किसानों की आपातकालीन महापंचायत शुरू

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें