थाना विजयनगर एसएचओ(धर्मपाल सिंह,)पुलिस टीम द्वारा कार चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 कार, 01 लॉक तोडने की इलेक्ट्रोनिक डिवाइस, 03 कटर व 03 चाबी व 01 फर्जी नम्बर प्लेट बरामद ।

थाना विजयनगर एसएचओ(धर्मपाल सिंह,)पुलिस टीम द्वारा कार चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 कार, 01 लॉक तोडने की इलेक्ट्रोनिक डिवाइस, 03 कटर व 03 चाबी व 01 फर्जी नम्बर प्लेट बरामद ।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद पुलिसकमिश्नर रेट दिनांक 17.01.2026 की रात्रि में धाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वाहन चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त प्रवीन कुमार उर्फ काले पुत्र रामपाल निवासी डी 935 गली नं0 12 निबर दुर्गा मन्दिर अशोक नगर दिल्ली को सीएचएसपी स्कूल से आगे फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे धाना विजयनगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि मैं अपनी साथी फैजल के साथ मिलकर दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में घरों के सामने खड़ी गाड़ी को इलैक्टोनिक डिवाइस की मदद से उनके लॉक तोड़ कर उन्हे चोरी करके छिपा देते है। तथा उनको सस्ते दामों पर बेच देते है। जो रूपया मिलता है उसे आपस में बांट लेते है। साहब आज जो गाडी मुझसे बरामद हुई है वह भी चोरी की है। जिसमें से एक कार को हमारे द्वारा दिल्ली से तथा दूसरी को सिहानी गेट क्षेत्र से चोरी की गयी थी। आज भी हम गाड़ी चोरी की फिराक में घुम रहे थे। नाम पता अभियुक्त,प्रवीन कुमार उर्फ काले पुत्र रामपाल निवासी डी 935 गली नं0 12 निबर दुर्गा मन्दिर अशोक नगर दिल्ली उम्र 44 वर्ष।बरामदगी का विवरण:-

1.कार विटरा ब्रेजा रजिस्ट्रेशन नं0 UP14DB7444,।

2.कार स्विफ्ट डिजायर रजिस्ट्रेशन नं0 DL8CAC4193 ।

3. 01 लॉक तोडने की इलैक्ट्रोनिक डिवाइस,।

4.03 नाजायज कटर, 03 चाबी व अन्य उपकरण,।

5. 01 फर्जी नम्बर प्लेट,अभियुक्त का अपराध

इतिहास:-अभियुक्त प्रवीन कुमार उर्फ काले उपरोक्त पर 100 से अधिक अभियोग चोरी एवं बरामदगी के दिल्ली प्रदेश में, 04 अभियोग चोरी एवं बरामदगी के जनपद हाथरस में, 01 अभियोग चोरी का थाना लिंकरोड़ कमिश्नरेट,गाजियाबाद में कुल 105 से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-थाना विजयनगर पुलिस टीम कमिश्नरेट गाजियाबाद।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें