थाना ट्रोनिका सिटी SHO पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गांजा की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 1.100 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट आज दिनांक 18.01.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गांजा की तस्करी करने वाला अभियुक्त कासिम शेख पुत्र मोहम्मद शमशेर शेख निवासी बंगाली बस्ती कासिम विहार थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 55 वर्ष को चौकी क्षेत्र रामपार्क से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से कुल 1.100 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं चोरी-छिपे बाहर से गांजा लेकर आता हूँ तथा गांजा की छोटी-छोटी पुडिया बनाकर महंगे दामों पर बेच देता हूँ तथा जो रूपये मिलते हैं उनसे अपने शौक पूरे करता हूँ। गिरफ्तार अभियक्त का नाम व पता-कासिम शेख पुत्र मोहम्मद शमशेर शेख निवासी बंगाली बस्ती कासिम विहार थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 55 वर्ष।बरामदगी का विवरण कुल 1.100 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद ।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-अभियुक्त के विरुद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर गांजा की तस्करी करने के सम्बन्ध में 02 अभियोग, जुआ अधिनियम के 02 अभियोग (कुल 04 अभियोग) पंजीकृत हैं।
अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम-थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम।












