थाना विजयनगर SHO धर्मपाल सिंह की पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी की गई। 04 मोटरसाइकिलें बरामद की गई

थाना विजयनगर SHO धर्मपाल सिंह की पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी की गई। 04 मोटरसाइकिलें बरामद की गई

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट दिनांक 17.01.2026 की रात्रि में थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त अमन पुत्र वेदप्रकाश, निवासी भीमनगर गली नं. 02, मकान नं. 119, थाना क्रासिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद (उम्र 23 वर्ष) हैप्पी उर्फ अभिषेक पुत्र ब्रह्मपाल, निवासी एल-4डी/96, एल ब्लॉक, सेक्टर-09, थाना विजयनगर, गाजियाबाद (उम्र लगभग 21 वर्ष) को लोकेशेड तिराहा, थाना विजयनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि वे मिलकर दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र में सड़क, बाजार तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को छिपाकर बाद में सस्ते दामों पर बेच देते थे। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि आज बरामद हुई मोटरसाइकिलें भी चोरी की हैं, जिन्हें उन्होंने छिपाकर रखा था। वे इन्हें बेचने की फिराक में घूम रहे थे।

बरामदगी का विवरण

1. मोटरसाइकिल (बुलेट) रजिस्ट्रेशन नं. UP14EQ2251

2. मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर रजिस्ट्रेशन नं. UP14CA8534

3. मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस रजिस्ट्रेशन नं. DL7SCS2717

4. मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स रजिस्ट्रेशन नं. UP37Q5226

अभियुक्तों का अपराध इतिहास

अमनः थाना विजयनगर पर चोरी के 03 अभियोग तथा थाना क्रासिंग रिपब्लिक पर मारपीट से संबंधित 01 अभियोग पंजीकृत। कुल 04 अभियोग कमिश्नरेट गाजियाबाद में दर्ज। हैप्पी उर्फ अभिषेकः थाना नंदग्राम पर चोरी का 01 अभियोग तथा थाना विजयनगर पर चोरी का 01 अभियोग पंजीकृत। कुल 02 अभियोग कमिश्नरेट गाजियाबाद में दर्ज।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थाना विजयनगर पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें