कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी को लेकर बवाल, कांग्रेस ने एटा कोतवाली में मंत्री विजय शाह के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की
संवाददाता: धर्मेंद्र चौहान एटा: भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर कथित विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। एटा शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नगर कोतवाली पहुंचकर मंत्री पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के लिए औपचारिक आवेदन सौंपा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने कहा कि मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी न केवल भारतीय सेना, बल्कि महिलाओं का भी अपमान है। उन्होंने कहा, “कर्नल कुरैशी का पूरा परिवार देशभक्ति की मिसाल है—दादा स्वतंत्रता सेनानी, पिता 1971 युद्ध के वीर योद्धा और अब उनके बच्चे भी सैन्य सेवा की तैयारी कर रहे हैं।”
पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने मंत्री पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “क्या देशभक्ति के लिए किसी विशेष धर्म का होना आवश्यक है? विजय शाह ने एक देशभक्त महिला को आतंकवादियों की बहन कहकर न केवल उनकी बल्कि पूरे देश की भावना को ठेस पहुंचाई है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस पर देश से माफी मांगनी चाहिए और मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।”
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से मांग की कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि सांप्रदायिक मानसिकता को बढ़ावा देने वालों को रोका जा सके।
विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता व कार्यकर्ता:
- श्रीमती तारा राजपूत
- डॉ. सुरेंद्र सविता
- रामपाल यादव
- एडवोकेट दिनेश मिश्रा
- चंद्रकांत गांधी
- सुभाष सागर
- एडवोकेट ज्योति चौहान
- फैसल हसन खान
- संजीव गुप्ता
- आकाश तिवारी (NSUI अध्यक्ष)
- अभिषेक मिश्रा (युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी)
- लाला बाबू (अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष)
- सोनवीर दिवाकर
- अनवर भाई
- टीपू हसन
- लव यादव (युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष)
- रुखसाना बेगम
- अन्य कार्यकर्ता व समर्थक
ये भी पढ़ें पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार












