एटा: थाना रिजोर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एटा, 15 मई 2025: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के अंतर्गत थाना रिजोर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। आज दिनांक 15 मई 2025 को लगभग 15:05 बजे ग्राम कुंवरपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने अभियुक्त की पहचान राजपाल पुत्र प्रेमपाल, निवासी ग्राम कुंवरपुर, थाना रिजोर, जनपद एटा के रूप में की है। आरोपी के विरुद्ध थाना रिजोर पर मु.अ.सं. 81/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
बरामदगी:
एक अवैध चाकू
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. प्रभारी निरीक्षक श्री जे.पी. अशोक
2. उप निरीक्षक श्री निखिल कौशिक
3. हेड कांस्टेबल भीमसेन
4. कांस्टेबल देवेंद्र सिंह
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार की सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
ये भी पढ़ें पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार












