प्रतापगढ़ में दुकानदार से असलहे के बल पर 9700 रुपये लूटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

प्रतापगढ़ में दुकानदार से असलहे के बल पर 9700 रुपये लूटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। पट्टी-चिलबिला मार्ग स्थित नरसिंहपुर मोड़ पर समोसा लेने को लेकर दुकानदार और पल्सर बाइक सवार दो युवकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट की और असलहा लगाकर दुकान के गल्ले में रखे 9,700 रुपये लेकर पट्टी की तरफ फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कंधई पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ पट्टी प्रदीप सिंह के साथ पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें