प्रतापगढ़: खुले में शराब पीने वालों को नगर कोतवाल की सख्त चेतावनी, ठेका संचालक को भी दी हिदायत

प्रतापगढ़: खुले में शराब पीने वालों को नगर कोतवाल की सख्त चेतावनी, ठेका संचालक को भी दी हिदायत

संवाददाता मोहित पाल  प्रतापगढ़। शहर के पीडब्ल्यूडी चौराहे के पास सड़क किनारे खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने सख्ती दिखाई। नगर कोतवाल विनोद कुमार यादव मौके पर पहुंचे और सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे लोगों को कड़ी फटकार लगाते हुए दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी।

उन्होंने लोगों को हिदायत दी कि सड़क किनारे शराब पीकर राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को असुविधा न पहुंचाएं। साथ ही शराब ठेका संचालक को भी आसपास ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें