ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर संगमलाल गुप्ता का भव्य स्वागत, छोटे सरकार ने मिठाई खिलाकर किया अभिनंदन

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर संगमलाल गुप्ता का भव्य स्वागत, छोटे सरकार ने मिठाई खिलाकर किया अभिनंदन

 संवाददाता -सदानंद द्विवेदी

प्रतापगढ़ -रानीगंज कैथौला में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत, उत्साह का माहौल

प्रतापगढ़। पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संगमलाल गुप्ता को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद प्रतापगढ़ प्रथम आगमन पर उनका जगह-जगह स्वागत एवं अभिनंदन किया जा रहा है। इसी क्रम में रानीगंज कैथौला स्थित छोटे सरकार के निज कार्यालय पर संगमलाल गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा की ओर से संभावित विधानसभा प्रत्याशी माने जा रहे छोटे सरकार नागेश प्रताप सिंह ने अपने गृह क्षेत्र रानीगंज कैथौला में संगमलाल गुप्ता का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर और फूल-मालाओं से स्वागत कर अपनी खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में आत्मीयता और उत्साह का माहौल बना रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें