बेटे ने माता पिता और बहन को गाड़ी से मारी टक्कर माता पिता की मौत बहन की हालत नाजुक,

बेटे ने माता पिता और बहन को गाड़ी से मारी टक्कर माता पिता की मौत बहन की हालत नाजुक,

संवाददाता पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई है। थाने से लौट रहे बाइक सवार परिवार पर ईको कार से टक्कर मारने और दोबारा कुचलने का आरोप बेटे पर लगा है। हादसे में माता-पिता की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सैफई रेफर किया गया है।बताया जा रहा है कि अजीव खान अपनी पत्नी अकबरी बेगम और बेटी गुलिस्ता के साथ बाइक से थाने से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से ईको कार लेकर पहुंचे अरमान पर बाइक में टक्कर मारने का आरोप है। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवारों के गिरने के बाद कार चालक ने कथित तौर पर दोबारा वाहन से उन्हें कुचल दिया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटना देखकर मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी कार लेकर फरार हो गया।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजीव खान और अकबरी बेगम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गुलिस्ता की हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई अस्पताल रेफर कर दिया गया।
माता-पिता की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना के पीछे की वजह और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें