गंगा स्नान में बड़ा हादसा: चार दोस्त डूबे, तीन को बचाया गया, एक लापता
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य. फतेहपुर (हुसैनगंज): रविवार को फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित हाजीपुर गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चार दोस्त स्नान करते हुए अचानक गहरे पानी में चले गए, जिससे एक युवक अभिषेक दिवाकर के डूबने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों की सतर्कता और प्रयासों से तीन युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अभिषेक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। लापता युवक की तलाश लगातार जारी है।
स्थानीय प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि नदी में स्नान करते समय सावधानी बरतें और गहरे पानी से दूर रहें।
???? दैनिक चक्र की टीम आपको घटना से जुड़ी हर अपडेट देती रहेगी।
ये भी पढ़ें MP: 18 साल से अधूरी 3.5 किमी सड़क: ये ग्रामीणों की मजबूरी है या नेताओं की मर्जी?












