“सेवा, सुरक्षा और संस्कार के संकल्प के साथ विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक सम्पन्न, बजरंग दल ने किया वृक्षारोपण”
सरस्वती शिशु मंदिर रेलवे रोड़ पर विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल की जिला बैठक हुई ।
जिला संवादाता काव्यांश रावत. एटा: बैठक में प्रांत द्वारा नवनियुक्त कपिल तिवारी विभाग संगठन मंत्री का स्वागत पटका व रामदरबार का चित्र भेंट कर सुधाकर गुप्ता जिलाध्यक्ष ने किया। कपिल तिवारी ने कार्यकर्ताओं से परिचय लेने के बाद संगठन के मूल सिद्धांतों और लक्ष्यों के बारे में बताया विश्व हिंदू परिषद की स्थापना और उसके उद्देश्यों साथ ही विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों और आयाम के बारे में जानकारी दी। बैठक में अंबरीश वशिष्ठ विभाग संयोजक बजरंग दल ने संगठन में विभिन्न दायित्व और जिम्मेदारियां के बारे में बताया। बजरंग दल सेवा सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने पुराने आर टी ओ ऑफिस नजदीक बगीचे में अमरूद, बेलपत्र ,आंवला,पपीता, जामुन ,आम इत्यादि सहित 50 पौधे अपने पूर्वजों के नाम से रोपित किए। शिवांग गुप्ता जिलामंत्री विश्व हिन्दू परिषद् ने इस अवसर पर कहा सेवा – सुरक्षा – संस्कार का भाव लेकर बजरंग दल सेवा सप्ताह देश भर में चलाया जा रहा है। पर्यावरण की दृष्टि से जिले के सभी प्रखंडों में वृक्षारोपण, सेवा बस्ती आधारित नगरों में मेडिकल शिविर का आयोजन हो रहा है।
उक्त आयोजनों में वीरपाल शर्मा, अनुभव गुप्ता, मुकेश राठौर ,हरीश प्रताप,आकाश गुप्ता ,राजेश चौहान, अनुराग वशिष्ठ ,सुनील चौहान, दिव्यम चौहान ,सिद्धार्थ भदोरिया अंकित बघेल लकी मल्होत्रा ,नितिन गुप्ता ,आयुष कुमार ,शिखर कश्यप, देव चौहान आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें Fatehpur: गंगा स्नान में बड़ा हादसा: चार दोस्त डूबे, तीन को बचाया गया, एक लापता












