सिद्धार्थ नगर: खनता 21 गांव में मोहर्रम पर ताजिया जुलूस, हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक

गांव खनता 21 गांव में मोहर्रम पर ताजिया जुलूस, हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक

सिद्धार्थ नगर: ग्राम खनता 21 में मोहर्रम पर हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल, भाईचारे के साथ मनाया गया पर्व

मोहम्मद भीकुल्लाह सिद्धार्थ नगर, भनवापुर ब्लॉक के ग्राम खनता 21 गांव में मोहर्रम का पर्व पूरे श्रद्धा, आस्था और भाईचारे के साथ मनाया गया। गांव में ताजिया निकालते समय हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ मौजूद रहे और शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि यहां वर्षों से मोहर्रम पर हिन्दू-मुस्लिम मिलकर ताजिया सजाते हैं और जुलूस में हिस्सा लेते हैं। इस बार भी गांव की गलियों में ताजिया निकाली गई, जिसमें दोनों समुदायों के लोगों ने सहभागिता दिखाई। बच्चे, बुज़ुर्ग और युवाओं ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया।

ताजिए के जुलूस के दौरान पूरे गांव में सुरक्षा व्यवस्था बनी रही और स्थानीय युवाओं ने स्वयं निगरानी की जिम्मेदारी संभाली। गांव के लोगों ने बताया कि यह परंपरा न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और गंगा-जमुनी तहजीब का सशक्त उदाहरण भी है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से भी सहयोग की सराहना की और उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजन सदैव गांव को एकजुट करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें सेवा, सुरक्षा और संस्कार के संकल्प के साथ विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक सम्पन्न

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें