करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गौरमाफी गांव में सरकारी पानी की टंकी पर लाइट ठीक करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों एवं ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पानी की टंकी के ठेकेदार विजय कांत ने गांव निवासी सचिन चौधरी को खंभे पर लगी लाइट की मरम्मत के लिए बुलाया था। बताया जाता है कि सचिन खंभे पर चढ़कर कार्य कर रहे थे, तभी आसपुर देवसरा पावर हाउस से अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। करंट की चपेट में आने से वह खंभे से नीचे गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि शटडाउन की प्रक्रिया का सही तरीके से पालन किया गया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि बिना सूचना के लाइन चालू कैसे कर दी गई और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा परिजनों की तहरीर मिलने पर दोषी बिजली कर्मियों एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें पूर्व ब्लॉक प्रमुख के आवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें