प्रतापगढ़: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के आवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।जनपद का प्रभारी मंत्री नियुक्त होने पर अपने प्रथम दौरे पर पहुंचे स्वास्थ चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह इस दौरान उन्होंने अपने दौरे में विकास भवन में अधिकारियों संग शासन की योजनाओं के क्रियान्वन की समीक्षा की इसके पश्चात सदर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख रहे रामकुमार सिंह के सेतापुर स्थित आवास पर पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकुमार सिंह से मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के हैं पारिवारिक रिश्ते।प्रभारी मंत्री के पूर्व प्रमुख रामकुमार सिंह एवं सुनील कुमार सिंह ( पप्पू)ने अपने इष्ट मित्र सहयोगियों से किया जोरदार स्वागत एवं सम्मान। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकुमार सिंह से मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के हैं पारिवारिक रिश्ते।इस दौरान मंत्री के संग सदर के विधायक राजेंद्र मौर्य बीजेपी के जिला मंत्री राजेश सिंह समेत बड़ी संख्या में बीजेपी के पदाधिकारी गण रहे मौजूद। मंत्री के स्वागत सम्मान में विनोद सिंह, सुशील सिंह, विकास सिंह, संतोष सिंह, रवि सिंह, अजय मिश्र, विनोद चतुर्वेदी, रोशनलाल मिश्रा, अनुपम सिंह,समेत बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद।
ये भी पढ़ें जनसेवा, सुशासन और विकास के प्रतीक योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं












