विश्व पर्यावरण दिवस पर बजौरा में बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, “पेड़ लगाओ, धरती बचाओ” से गूंजा बाजार
कुल्लू (बजौरा), 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय केंद्रीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला बजौरा द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में लगभग 200 बच्चों सहित अध्यापकों ने भाग लिया।
बच्चों ने बाजार क्षेत्र में रैली निकालकर “पेड़ लगाओ, धरती बचाओ” और “धरती माता करे पुकार, पेड़ लगाकर करो श्रृंगार” जैसे नारे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से छात्रों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया।




इस अवसर पर अध्यापक सतीश शर्मा एवं अध्यापिका उषा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दोनों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश, शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर












