जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश, शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़, 05 जून 2026: पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय भी उपस्थित रहे।जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों और शिकायतों का अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पारदर्शी और परिणामोन्मुख कार्यप्रणाली अपनाई जाए।जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में सुनी गईं जनसमस्याएं












