मिशन शक्ति अभियान: साधु कुटी चौराहे पर छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था, बिना हेलमेट चालकों को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान: साधु कुटी चौराहे पर छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था, बिना हेलमेट चालकों को किया जागरूक

आयुष मिश्र जिला संवाददाता प्रयागराज। करछना,

मिशन शक्ति अभियान के तहत करछना थाना क्षेत्र के साधु कुटी चौराहे पर अनोखी पहल देखने को मिली।

मिशन शक्ति प्रभारी वंदना सिंह के नेतृत्व में मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज की छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने चौराहे पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली। दोपहिया वाहन चालकों को रोक-रोक कर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

वंदना सिंह ने छात्राओं के साथ मिलकर लोगों को बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी न चलाने की नसीहत दी। छात्राओं ने आने-जाने वाले लोगों को वाहन सही दिशा और नियंत्रित गति में चलाने की अपील की ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न हो।

इस दौरान सीसीटीएनएस प्रभारी उपनिरीक्षक निखिल कुमार, उपनिरीक्षक विजय गौड़, महिला कांस्टेबल रेखा, महिला आरक्षी शिखा सिंह, महिला आरक्षी रागिनी, कांस्टेबल पंकज सिंह, वीरेंद्र विक्रम सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें