रायबरेली: बैंक ऑफ बड़ौदा की ऊँचाहार शाखा से बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला के खाते से उड़ाई गई रकम

रायबरेली: बैंक ऑफ बड़ौदा की ऊँचाहार शाखा से बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला के खाते से उड़ाई गई रकम

संवाददाता धीरेंद्र कुमार ऊँचाहार

रायबरेली: जनपद के ऊँचाहार क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक खाते से बिना जानकारी व सहमत के हजारों रुपये निकाले जाने से पीड़ित महिला के होश उड़ गए हैं। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से भटनी थाना लालगंज (प्रतापगढ़) की रहने वाली पूर्णिमा सिंह पत्नी सत्येंद्र सिंह का बैंक ऑफ बड़ौदा की ऊँचाहार शाखा में खाता है। पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, वह 14 अक्टूबर 2026 को अपने खाते से पैसे निकालने के लिए बैंक गई थीं। बैंक पहुँचने पर उन्हें बताया गया कि उनके खाते में कोई बैलेंस शेष नहीं है।
​यह सुनकर पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई। बैंक कर्मियों ने जानकारी दी कि उनके खाते से 7 अक्टूबर 2026 को सात अलग-अलग बार में और 8 अक्टूबर 2026 को 25,000 रुपये एटीएम के माध्यम से निकाले जा चुके हैं।

पिता के पास था एटीएम कार्ड

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़िता का एटीएम कार्ड उसके मायके, गुलरिहा मजरे दौलत पुर (थाना ऊँचाहार) में उसके पिता के पास सुरक्षित रखा हुआ था। इसके बावजूद खाते से इस तरह से रकम निकाले जाने से बैंक की सुरक्षा व्यवस्था और किसी बड़े फर्जीवाड़े की आशंका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कोतवाली में दी गई तहरीर

घटना से आहत और परेशान पीड़िता पूर्णिमा सिंह ने 15 अक्टूबर 2026 (बृहस्पतिवार) को स्थानीय कोतवाली में लिखित शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बैंक स्टेटमेंट को साक्ष्य के तौर पर प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न करते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें