ककरम गांव में पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा, जयकारों से गूंजा पंडाल

ककरम गांव में पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा, जयकारों से गूंजा पंडाल

जिला संवाददाता आयुष मिश्र करछना, प्रयागराज।

शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत ककरम में मां दुर्गा की पांचवीं शक्ति मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा पंडाल में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मां के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों के सहयोग से दुर्गा पूजा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस अवसर पर सूरज, अंकित सोनकर, ऋषभ, रियां, प्रियांशु, आरती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें