एटा जेब से पर्स चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीली धातु का कॉलर बरामद

एटा जेब से पर्स चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीली धातु का कॉलर बरामद

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पीली धातु का एक कॉलर बरामद किया है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति अपने गांव से एटा आया था। हाथी गेट पर बस से उतरने के दौरान उसे पता चला कि उसकी जेब में रखा पर्स गायब है। पर्स में सोने का कॉलर रखा हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 461/26, धारा 305(B) के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुगनू पुत्र राजू निवासी हिंदू नगर कॉलोनी और हरवीर सिंह पुत्र गोपी सिंह निवासी कोल्ड स्टोर वाली गली, अलीगंज रोड, एटा के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पवार, उपनिरीक्षक रामकुमार और कांस्टेबल पवन कुमार शामिल रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें