कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में सुनी गईं जनसमस्याएं
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़, 05 जून 2026 आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आए सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय और राहत मिल सके।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा की जाएगी।
ये भी पढ़ें पेड़ पर फंदे से लटका मिला 9 वर्षीय बालक का शव, हत्या की आशंका












