पेड़ पर फंदे से लटका मिला 9 वर्षीय बालक का शव, हत्या की आशंका

‎प्रतापगढ़।पेड़ पर फंदे से लटका मिला 9 वर्षीय बालक का शव, हत्या की आशंका।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के सरूआवा रेवरिहा गांव में गुरुवार शाम एक 9 वर्षीय बालक का शव अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक शिवम वर्मा कक्षा 4 का छात्र था।

जानकारी के अनुसार, बालक के पिता संदीप वर्मा मजदूरी करते हैं। शाम करीब 7 बजे परिजन पुराने मकान में मवेशियों को चारा देने पहुंचे तो घर के पास स्थित अमरूद के पेड़ पर शिवम का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।परिजन बालक को तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य संकलित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी सिटी प्रशांत राज ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें विश्व पर्यावरण दिवस पर सृष्टि सेवा समिति द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें