योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मोत्सव एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर सुंदरकांड पाठ व शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित

योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मोत्सव एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर सुंदरकांड पाठ व शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। विश्व हिन्दू महासंघ एवं हिन्दू युवा वाहिनी, जनपद एटा के तत्वावधान में परम पूज्य गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मोत्सव तथा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मालगोदाम रोड स्थित बालाजी दरबार मंदिर में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर प्रदेशभर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित रहे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी का गुणगान किया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत उपस्थित लोगों को शर्बत वितरित किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर दीपक कुशवाह, प्रभात कुलश्रेष्ठ, स्वागत पचौरी, डॉ. मनोज भारद्वाज, उज्ज्वल पांडेय, नलिन राजन गुप्ता, प्रमोद गिरी, डॉ. आनंद राठौर, प्रवेश मिश्रा, ललितानंद पांडेय, बृज किशोर राठौर, ठाकुर धर्मेंद्र सिंह राठौर, बृजबाला वशिष्ठ, रीता गुप्ता, पंकज चौहान, संजय सिंह, शैलेन्द्र कुमार एवं संजीव जादौन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश की निरंतर प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें