प्रतापगढ़ में SBI मुख्य शाखा के सामने कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग

प्रतापगढ़ में SBI मुख्य शाखा के सामने कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। पांच दिवसीय बैंकिंग कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कर्मचारियों ने प्रतापगढ़ की मुख्य शाखा के सामने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई और प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया।कर्मचारियों की मांगों को लेकर 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। इससे लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।ऐसे में लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, YONO और एटीएम के माध्यम से ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें भाई ने साथी संग मिलकर भाई के घर की ज्वेलरी उड़ाई, दो गिरफ्तार

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal