सराफा कारोबारी के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सराफा कारोबारी के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जेठवारा, प्रतापगढ़।

थाना जेठवारा क्षेत्र में सराफा कारोबारी के घर हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी की साजिश पीड़ित के सगे भाई उदय कौशल ने अपने साथी अंकित कौशल के साथ मिलकर रची थी।पुलिस ने दोनों आरोपियों को बरईपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे मामले का खुलासा किया।पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को हरिओम ज्वेलर्स के मालिक हरिओम कौशल दुकान बंद करने के बाद आभूषण घर में रखकर परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे से रात 10 बजे के बीच चोरों ने घर की दूसरी मंजिल पर लगी लोहे की जाली उखाड़कर अंदर प्रवेश किया।इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पुलिस के अनुसार जांच के दौरान दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आई।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय संवाददाता दीप चन्द्र पाण्डेय थाना जेठवारा, जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में SBI मुख्य शाखा के सामने कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal