सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों को वस्त्र वितरित, जनपद न्यायाधीश ने आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों को वस्त्र वितरित, जनपद न्यायाधीश ने आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

रिपोर्ट: जय भगवान बघेल
मथुरा, उत्तर प्रदेश।

मथुरा स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में बुधवार, 24 सितंबर 2026 को जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा विकास कुमार ने सदन में निवासित किशोरों को टी-शर्ट, लोवर एवं इनर गार्मेन्ट्स वितरित किए। वस्त्र पाकर किशोरों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने किशोरों से संवाद करते हुए उन्हें जीवन में सही मार्ग पर आगे बढ़ने तथा किसी एक क्षेत्र का चयन कर उसमें अपना मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किशोर अपने साथ हुई घटना को पीछे छोड़कर सम्प्रेक्षण गृह में मिले अवसरों का सदुपयोग करें और यहां से जाते समय कोई न कोई उपयोगी कौशल सीखकर जाएं, ताकि भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।

जनपद न्यायाधीश ने सदन में उपस्थित अध्यापक को किशोरों को नियमित रूप से सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा प्रदान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से किशोरों के व्यक्तित्व का समुचित विकास किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट परविन्दर सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा श्रीमती अनीता सिंह, सिविल जज जूनियर डिविजन श्री प्रत्युष आनन्द मिश्रा एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी मथुरा श्री विकास चन्द्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जनपद न्यायाधीश द्वारा सम्प्रेक्षण गृह में निवासित किशोरों को मिठाई भी वितरित की गई।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal