अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर गौतमबुद्धनगर  जनपद में सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौतमबुद्धनगर संजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयासों को ओर प्रभावी बनाया जा सकता है।अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर किए जा रहे सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सड़क संकेतक, रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टर, डिवाइडर एवं गति नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि स्पष्ट सड़क संकेतक एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था वाहन चालकों को समय रहते आवश्यक जानकारी देने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में सहायक हैं।इसके साथ ही प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर यातायात सुचारु बनाए रखने, अवैध पार्किंग की रोकथाम तथा वाहनों की फिटनेस और यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग, संबंधित विकास प्राधिकरणों एवं सड़क निर्माण एजेंसियों को सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधारात्मक कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय से चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों एवं पुलिस विभाग को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराना उनके जीवन की रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

इसके दृष्टिगत अस्पतालों, पुलिस एवं आपातकालीन सहायता सेवा के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय ने शासन द्वारा संचालित पीएम राहत योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

उन्होंने अस्पतालों में उपचार संबंधी विवरण दर्ज करने, ई-डीएआर पोर्टल पर प्रकरण भेजने तथा पुलिस सत्यापन सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं से संबंधित जानकारी साझा की।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने तथा विभागों एवं अस्पतालों के बीच समन्वय बनाए रखने पर चर्चा की गई, ताकि दुर्घटना पीड़ितों को समय से चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके।

बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय सहित पुलिस, यातायात पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी, लोक निर्माण विभाग, संबंधित विकास प्राधिकरणों, सड़क निर्माण एजेंसियों एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए

श्री राम किशन, एसीपी लोनी ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा बथंला चौकी क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन एवं थाना प्रभारी लोनी व मिशन शक्ति टीम के साथ रुपनगर के वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं साड़ी वितरित

वृद्ध आश्रम में मिठाई एवं वस्त्र वितरित कर वहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का छोटा सा प्रयास किया,श्री अमरदीप कुमार मौर्या, एसीपी अंकुर विहार ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद व श्रीमती शुचिता सिंह, एसीपी अपराध द्वारा

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal